प्रवेश द्वार पर गहनता से जांचोपरांत ही प्रवेश करायेंगे अधिकारी : डीएम

Updated at : 18 Feb 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रवेश द्वार पर गहनता से जांचोपरांत ही प्रवेश करायेंगे अधिकारी : डीएम

प्रवेश द्वार पर गहनता से जांचोपरांत ही प्रवेश करायेंगे अधिकारी : डीएम

विज्ञापन

मधेपुरा . भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिसर के सभागार में मंगलवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के द्वारा बीएनएमयू में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आगमन पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को ब्रिफिंग किया गया. जिला पदाधिकारी ने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण ड्यूटी है. दीक्षांत समारोह में अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं की आने की संभावना है. सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस बल प्रवेश द्वार पर गहनता से जांचोपरांत ही प्रवेश करायेंगे. जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक आवाजाही को नियंत्रित करेंगे. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस बल ससमय अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचकर कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के प्रस्थान तक सतर्क व सजग रहकर कर्तव्य निभाने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को प्रतिनियुक्ति स्थल पर सर्तकता के साथ कर्तव्य करने का निर्देश दिया गया व मुख्य द्वार पर विशेष जांच करने का निर्देश दिया गया. ब्रिफिंग कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता अरुण कुमार सिंह, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो तारिक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस बल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन