50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 11:32 PM
50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
मधेपुरा
सहरसा जिला के सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा गांव के निवासी बालानंद पासवान की मधेपुरा के परमानदपुर में गोली मारकर हुई थी. बालानद पासवान की हत्या सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलीपुर वार्ड नंबर दो निवासी 35 वर्षीय अरुण यादव किया था. इस संबंध में परमानंदपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसमें मधेपुरा पुलिस व परमानंदपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया.
गुप्त सूचना के आधार पर परमानदपुर (मधेपुरा) थाना कांड के प्राथमिकी अभियुक्त एवं 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी अरुण यादव को परमानंदपुर एवं सशस्त्र बल के द्वारा परमानंदपुर थानान्तर्गत बलुआहा पुल के पास गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सहरसा एवं मधेपुरा में हत्या/लूट जैसी जघन्य कांड दर्ज है. छापेमारी टीम में पुअनि रंजन कुमार, पुसअनि ज्योति सिंह, बीएचजी बिजेंद्र यादव, दिवाकर कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










