उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट खपत पर नहीं देना है कोई शुल्क

Updated:
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट खपत पर नहीं देना है कोई शुल्क

राज्य सरकार की ऐतिहासिक पहल के तहत अब घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट खपत पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा.

विज्ञापन

मधेपुरा. राज्य सरकार की ऐतिहासिक पहल के तहत अब घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट खपत पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा. इस मह्त्वपूर्ण निर्णय की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने के लिए जिले के सभी 69 जगहों पर संवाद कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. कार्यक्रम स्थलों का विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार, वरीय प्रबंधक राजस्व दीपक कुमार, कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, राजीव रंजन द्वारा निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक कार्यवाही की गयी. अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी कार्यक्रम स्थल पर बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी हैं. साथ ही डीएम के द्वारा आदेश जारी करते हुए सभी संवाद स्थलों हेतु नोडल पदाधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए सभी वरीय पदाधिकारियों को 12 अगस्त को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अनुश्रवण की जिम्मेदारी दी गयी हैं. यह कार्यक्रम ना केवल मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना व अन्य विद्युत विभाग से जुड़े हुए योजना की जानकारी देगा. बल्कि उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री से सीधे जुड़ने व अपनी बातों को रखने का मौका देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन