बाढ़ आपदा से बचाव को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ आपदा से बचाव को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने दिया प्रशिक्षण

बाढ़ आपदा से बचाव को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड के सार्वजनिक मां काली मंदिर परिसर रामनगर महेश में एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को बाढ़ आपदा से बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया. यह प्रशिक्षण गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आपदा प्रतिक्रिया बल नौ बीएन एनडीआरएफ की टीम द्वारा आयोजित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ आपदा की स्थिति में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए कुमारखंड प्रखंड के बाढ़ इलाके जैसे बिशनपुर सुन्दर, बिशनपुर बाजार, सिहपुर गढ़िया, कुमारखंड, रौता, टेंगराहा सिकियाहा, बिशनपुर कोड्लाही, रहटा, लक्ष्मीपुर चंडीस्थान, बैसाढ सहित आसपास के लोगों को बाढ़ आपदा से कैसे निबटाया जा सकता है जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण शिविर में अंचलाधिकारी आकांक्षा कुमारी, थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण, राजस्व कर्मचारी भोला पासवान, नौ एडीआरएफ बटालियन, बिहटा पटना के एसआई मनीष कुमार सिंह, सिटी हिमांशु कुमार एवं रोहित कुमार सिंह आदि मौजूद थे. एनडीआरएफ की टीम के हिमांशु कुमार ने प्रतिभागियों को बाढ़ से पूर्व की तैयारी, बाढ़ के दौरान बचाव के उपाय तथा राहत व पुनर्वास के साथ-साथ इस दौरान होने वाले हर्ट अटैक, बच्चे के गले में टेबलेट या कुछ फंस जाने से निकालने के तरीकों की जानकारी दी. सीओ आकांक्षा कुमार ने कहा कि बाढ़ के समय बिना काम के पानी में जाने से बचें और लोगों को पानी में नहीं जाने की सलाह दे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन