एक मार्च को बीएन मंडल स्टेडियम में एनडीए का सम्मेलन होगा ऐतिहासिक: नरेंद्र नारायण

सम्मेलन में जदयू के 20 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे
-गठबंधन के नेताओं ने कहा, 20 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल- मधेपुरा जदयू के सभी प्रकोष्ठ के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के जिला से प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ रमेश ऋषिदेव की अध्यक्षता में रविवार को जीवन सदन में आयोजित की गई. आगामी एक मार्च को एनडीए का मधेपुरा जिला सम्मेलन की सफल आयोजन के लिए जदयू के प्रदेश स्तरीय प्रभारी चंदन सिंह ने उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर के तमाम कार्यकर्ताओं को उक्त सम्मेलन में लाने का टास्क दिया. बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधान पार्षद सह जदयू के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता ने कहा कि राजग का मधेपुरा जिला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. डॉ रमेश ऋषिदेव ने कहा कि उक्त सम्मेलन में जदयू के 20 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे. सम्मेलन बीएन मंडल स्टेडियम में होगा. बैठक में जदयू नेता अशोक बादल, मोइनुद्दीन राईन, बीबी प्रभाकर, सत्यजीत यादव, निखिल मंडल, डॉ राजीव जोशी, अशोक चौधरी, शैलेश सिंह, इंदिरा देवी, गुड्डी देवी, विजेंद्र यादव, मो सतार, अखिलेश यादव, डॉ नीरज, सियाराम यादव, रविंद्र यादव, कौशल यादव, महेंद्र पटेल, वरुण यादव, ललिता देवी, अनीता यादव, रामचंद्र चौधरी, युगल पटेल समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




