टेंपो खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोग घायल

Author Sanjay kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
टेंपो हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

मुरलीगंज में टेंपो खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी जंग में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मुरलीगंज (मधेपुरा). दुर्गा स्थान के समीप स्टेट हाईवे-91 पर चौराहे से रेलवे ढाला तक गुरुवार दोपहर करीब दो बजे टेंपो खड़ा करने और रास्ता अवरुद्ध होने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. मारपीट में दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

टेंपो हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

एक पक्ष के बुंदेल पासवान ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी टोटो सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान किरणदेव यादव सहित चार लोग वाहन हटाने का दबाव बनाने लगे. विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई, जिसमें वह और उनके साले घायल हो गए.

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

दूसरे पक्ष के किरणदेव यादव ने भी थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्लाई मिल के सामने अनधिकृत रूप से टेंपो खड़ा कर दिया गया था, जिससे ट्रैक्टरों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी. वाहन हटाने का अनुरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उनके पक्ष के दो लोग घायल हो गए.

अस्पताल में हुआ उपचार

घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां डॉ. मेराज आलम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग



विज्ञापन
Sanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन