नगर परिषद का वाटर एटीएम बंद, लोगों को नहीं मिल रहा है शुद्ध जल

नगर परिषद का वाटर एटीएम बंद, लोगों को नहीं मिल रहा है शुद्ध जल
उदाकिशुनगंज.नगर परिषद के विभिन्न चौक-चौराहों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए वाटर एटीएम अब बेकार हो गया है. कई वार्डों में वाटर एटीएम महीनों से बंद हैं. इससे लोग मजबूरी में पानी खरीदने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है. वाटर एटीएम ठप रहने के कारण लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है. नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत नगर परिषद की तरफ से जगह-जगह वाटर एटीएम लगाया गया था, लेकिन हाल ही में कुछ शिकायतें आयी हे कि वह वाटर एटीएम खराब है. संबंधित एजेंसी को उन्हें ठीक करने के लिए कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










