रोजगार प्रशिक्षण के लिए सहमति पत्र पर किया हस्ताक्षर
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

रोजगार प्रशिक्षण के लिए सहमति पत्र पर किया हस्ताक्षर
विज्ञापन
मधेपुरा.
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा व आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के बीच रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि इस समझौते से विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि कुलपति प्रो बीएस झा के निदेशानुसार महाविद्यालय के सभी वोकेशनल कोर्सों में प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया है. इसके साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर बीसीए विभाग के असिस्टेंट प्रो कृष्ण कांत, कार्यालय सावन कुमार उर्फ रुपेश, आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के कार्यक्रम प्रमुख बिभूति, रजनी रंजन, अमन कुमार आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










