इको क्लब ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

Updated:
विज्ञापन
इको क्लब ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

इको क्लब ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

विज्ञापन

चौसा. जनता उच्च विद्यालय चौसा में सोमवार को इको क्लब गठन के बाद विद्यालय परिसर में पर्यावरण कचरा की सफाई प्रतियोगिता पौधरोपण व पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर प्रसाद ने की. वही नोडल शिक्षक मोहम्मद नौशाद आलम ने इको क्लब के सदस्यों को पौधरोपण के फायदे, साफ-सफाई रहने के फायदे और गंदगी में पलने वाले कीटाणुओं से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से की गयी. यूको क्लब के छात्र-छात्राओं ने शपथ ली हम पौधरोपण कर इसकी सही से देखभाल करेंगे. भविष्य में यही पेड़ हमें ऑक्सीजन की कमी को पूरी करेंगे व पर्यावरण हरा भरा रहेगा. मौके पर शिक्षक सुभाष चंद्र आजाद, अभिषेक विद्यार्थी, डॉ रविंद्र कुमार यादव, इंद्रजीत कुमार, सत्यम कुमार, राम प्रकाश कुमार, जटेश कुमार झा, पंकज कुमार यादव, सौरभ कुमार, शिक्षिका निकिता सिंह, नमिता कुमारी केसरी, मोनिका कुमारी, अलका कुमारी,सीमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, किरण कुमारी, डॉ प्रीति कुमारी, अनुसेविका सरिता कुमारी, नौशाद आलम, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन