ePaper

सखी वार्ता में सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सजग व आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

Updated at : 08 Sep 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
सखी वार्ता में सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सजग व आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

सखी वार्ता में सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सजग व आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

विज्ञापन

मधेपुरा. महिला व बाल विकास निगम व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सोमवार को कस्तूरबा बालिका विद्यालय में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम ने सखी वार्ता का आयोजन किया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वार्डन भारती कुमारी ने किया. माैके पर जिला हब कार्यालय की टीम ने छात्राओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा व छात्रहित से संबंधित अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान की गयी. साथ ही छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके अनुभव साझा किया. जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार ने बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए छात्राओं को सतर्क रहने व समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. वही जिला मिशन समन्वयक इमरान आलम ने सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के कल्याणार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी व छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में वित्तीय विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार, लेखा सहायक नव्या भारती व जिला हब कार्यालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे. सखी वार्ता के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सजग व आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन