अधिवक्ता परिषद की हुई बैठक, न्यायिक सुधार के विषय पर चर्चा

अधिवक्ता परिषद की हुई बैठक, न्यायिक सुधार के विषय पर चर्चा
ग्वालपाड़ा. उदाकिशुनगंज वकालत खाना परिसर में अधिवक्ता परिषद के वरीय पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें अधिवक्ता परिषद के वरीय अधिकारियों व सदस्यों ने अधिवक्ता परिषद पर रूप से चर्चा की. अधिवक्ताओं को बौद्धिक विकास के लिए मासिक बैठक, स्टडी शर्किल आदि की व्यवस्था की जाना चाहिये. अधिवक्ता परिषद के उद्देश्य पर चर्चा करते हुये कहा कि जेल में बंद निःसहाय, असहाय कैदी जिसे न्याय की आवश्यकता, जो आर्थिक रूप से कमजोर है, उसके लिए खड़ा होना चाहिये. एरिया सीलिंग एक्ट की चर्चा करते हुए कहा कि जिस एक्ट से जनहित को लाभ नहीं मिले वैसे एक्ट के विरोध के लिए आवाज उठाना भी अधिवक्ता परिषद के दायरे आता है. वक्ताओं ने कहा कि रामजन्म भूमि में भी अधिवक्ता परिषद की अहम भूमिका रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










