तेली हुंकार रैली की तैयारी को लेकर हुई बैठक

तेली हुंकार रैली की तैयारी को लेकर हुई बैठक
शंकरपुर. प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को तेली हुंकार रैली की तैयारी को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता तैलिक साहू सभा के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उर्फ सतीश ने की. उन्होंने कहा कि नौ फरवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान से हुंकार रैली निकाली जायेगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारी तेली जाति की आबादी बिहार में तीन प्रतिशत है. इसके बाबजूद हमें अधिकार से वंचित रखा गया है. हमारा संगठन बिहार तैलिक साहू सभा हमारे शैक्षणिक सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए सतत संघर्षरत हैं. अब हमारा संकल्प है कि हम अपनी आबादी के अनुपात में अधिकार लेकर रहेंगे. मौके पर मायानंद साहु, संतोष साहू, विनय साहू, धीरेन्द्र साहू, बबलू साहू, घनश्याम साहू, रामचरित, संजय, अर्जुन, बहादुर, अनिल, नंदकिशोर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










