राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता अभियान को लेकर हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता अभियान को लेकर हुई बैठक
मधेपुरा. राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता अभियान को लेकर मंगलवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बलराम दूबे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक की. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने मध्यस्थता तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि बैंक इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार करें, ताकि बैंक से जुड़े मामलों से संबंधित अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे. कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत तथा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिये. भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक कार्यालय भागलपुर के सहायक महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों ने भी मध्यस्थता अभियान तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में प्रथम जिला व अपर सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार चौबे, भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक कार्यालय भागलपुर के सहायक महाप्रबंधक चंपक दास, क्षेत्रीय कार्यालय मधेपुरा के मुख्य प्रबंधक तरूण, स्टेट बैंक मधेपुरा मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक आशुतोष कुमार झा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










