अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता सत्र 2026-27 की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Published by :Kumar Ashish
Published at :08 May 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता सत्र 2026-27 की तैयारी को लेकर हुई बैठक

अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता सत्र 2026-27 की तैयारी को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

मधेपुरा.

अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता सत्र 2026-27 की तैयारी को लेकर क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो डाॅ अबुल फजल व संचालन उप निदेशक डाॅ जैनेंद्र कुमार ने किया. बैठक में विभिन्न अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालय के पीटीआइ, खेल प्रभारी, संगीत, फाइन आर्ट और ड्रामा के शिक्षक शामिल हुए. बैठक में सत्र 2026-27 में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन को लेकर विमर्श हुआ. बैठक में एमएलटी कॉलेज के प्रभारी पीटीआइ प्रिय रंजन ने सुझाव दिया कि जो कॉलेज अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग नहीं लेता है, उसके खिलाड़ियों के लिए अलग से ट्रायल की भी व्यवस्था की जाय ताकि उस महाविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग ले सके. मधेपुरा कॉलेज के खेल प्रभारी रत्नाकर भारती ने सुझाव दिया कि एडमिशन के समय ही फॉर्म में विद्यार्थियों की रुचि का कॉलम हो ताकि कॉलेज के पीटीआइ उनसे संपर्क कर सकें. इससे अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ेगी. आरएम कॉलेज के ड्रामा शिक्षक मकसूदन ने कहा की एक विद्यार्थी अधिकतम दो विधा में ही हिस्सा ले ताकि वह एकाग्र होकर अपने प्रतिभा को निखार सके. एसएनएस आरकेएस कॉलेज के संगीत शिक्षक डॉ गौतम कुमार सिंह ने कहा कि अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ियों को स्लीपर में ले जाना असुरक्षित है. इसलिए बाकी विश्वविद्यालय की तरह यहां भी खिलाड़ियों को थर्ड एसी से भेजने की व्यवस्था की जाय. बीएनएमवी कॉलेज की डॉ हेमा कश्यप ने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जज किसी को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देने के पीछे अपना मंतव्य सभी के सामने प्रस्तुत करें. मौके पर ब्रहमदेव कामत, चंद्रशेखर अधिकारी, रत्नाकर भारती, डाॅ रामकृष्ण यादव, डाॅ पंकज कुमार शर्मा, डाॅ आरती, डाॅ सतेन्द्र राय, दिनेश कुमार, शिंकु कुमार आनंद, डाॅ मदन मोहन कुमार, विनित राज, अमित कुमार, डाॅ नागेंद्र कुमार राय, नंदन कुमार भारती, भानू कुमार, प्रेम कुमार, कुमार राजन, डाॅ प्रेम सुंदर प्रसाद, डाॅ राम नरेश राय, प्रेम नाथ, नेहरू प्रसाद चैधरी, मो खुर्शीद अंसारी, डाॅ प्रभात रंजन, डाॅ अरमान अंसारी, डाॅ सुरेश कुमार निराला आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन