रामनवमी को लेकर हुई बैठक

रामनवमी को लेकर हुई बैठक
पुरैनी . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर पंचायत में आगामी रामनवमी को ग्रामीण व कमेटी सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें रामनवमी के अवसर पर इस वर्ष भी शोभायात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस वर्ष भी छह अप्रैल को गणेशपुर में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर के बजरंग दल सेवा समिति ने विचार विमर्श किया. बैठक में बजरंग दल सेवा समिति का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष के रूप में सतीश कुमार, उपाध्यक्ष उत्तम झा, कोषाध्यक्ष सुधीर मेहता, संगठन सचिव हीरानंद सिंह, सचिव अमरेश कुमार गांधी को मनोनीत किया गया. इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश पंडित, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रोशन कुशवाहा, मुखिया मोहम्मद वाजिद, कुंदन सिंह, हरिओम झा, सुरेंद्र कुमार, भरत कुंवर, आलोक पासवान, पूर्व सरपंच पप्पू मिस्त्री, आयुष केडिया, शंकर ठाकुर, अशोक महाराज आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










