करेंट से राजमिस्त्री की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
करेंट से राजमिस्त्री की हुई मौत

करेंट से राजमिस्त्री की हुई मौत

विज्ञापन

घैलाढ़. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया वार्ड नंबर आठ निवासी जवाहर राम पिता-स्व महेंद्र राम की करेंट से शुक्रवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जवाहर राजमिस्त्री था. शुक्रवार को वह विश्वकर्मा चौक, झिटकिया के समीप पथराहा गांव वार्ड आठ निवासी सनोज कुमार यादव के घर में ढलाई का शटरिंग कार्य कर रहा था. इसी दौरान बिजली तार से सरिया का संपर्क हो गया, जिससे वह झुलस गया. लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घैलाढ़ ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार समेत पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. वहीं, घटना के बाद बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन