आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए करें भूमि चिन्हित

Updated at : 28 Sep 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए करें भूमि चिन्हित

आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए करें भूमि चिन्हित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में अधिकारियों के साथ आइसीडीएस की समीक्षा बैठक की. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने, मनरेगा के अभिसरण से आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में तीव्रता लाने, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन, उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों तथा पोषण टैकर पर सभी योजनाओं की शत-प्रतिशत अपलोडिंग आदि कार्यों की समीक्षा की.डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पूर्ण पारदर्शिता व निष्ठा से जांच करने का निर्देश सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को दिया.बैठक में उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका व प्रखंड समन्वयक उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन