10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Published by :Kumar Ashish
Published at :16 Sep 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा . अरार थाना क्षेत्र से पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी अरार थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने दी. उन्होंने बताया कि एएसआइ कमल किशोर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति साइकिल से शराब लेकर जा रहा है. एएसआइ कमल किशोर कुमार सदल बल के साथ जैसे ही अरार पुलिया के समीप पहुंचा, तो देखा कि एक व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर अरार गांव की तरफ से आ रहा है. हैंडल में एक झोला टंगा हुआ है. पुलिस बल को देखकर साइकिल सवार भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से हिरासत में लिया गया, जिसने नाम नवल कुमार पिता सुरेंद्र ऋषिदेव निवासी कमलपुर वार्ड नंबर एक बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन