शाहजादपुर में महाराणा प्रताप की मनायी गयी जयंती

Updated:
विज्ञापन
शाहजादपुर में महाराणा प्रताप की मनायी गयी जयंती

शाहजादपुर में महाराणा प्रताप की मनायी गयी जयंती

विज्ञापन

नयानगर . उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के पंचायत भवन में शुक्रवार को करनी सेना के युवा जिला उपाध्यक्ष विराट सिंह की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप सिंह की जयंती मनायी गयी. जयंती कार्यक्रम में करणी सेना के युवा जिला उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व उपस्थित सदस्यों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास को याद किया. करनी सेना के युवा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि महाराणा प्रताप हिंदू धर्म व संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रुप में विश्वविख्यात है. कई देश के लोगों ने महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता आंदोलन चलाए हैं. वही जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने महाराणा प्रताप के एतिहासिक प्रसंगों की व्याख्या करते हुए वीरोत्तेजक कविताएं सुनाईं. उन्होंने महाराणा प्रताप के उज्जवल इतिहास को सामने लाने की आवश्यकता जताते हुए महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त व उनके समाज और राष्ट्र को दिये योगदान को याद किया. इस अवसर पर करनी सेना के प्रखंड अध्यक्ष सौरव सिंह,कोसी प्रमंडल उपाध्यक्ष विकास सिंह, दिनेस्वर प्रसाद सिंह,चंद्रशेखर सिंह,चितरंजन सिंह, पिंकू सिंह, बौआ सिंह, बसंत सिंह, गोल्डेन सिंह, मुनमुन सिंह,प्रभात सिंह, बाबुसाहेब एवं अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन