MADHEPURA: सदर अस्पताल मधेपुरा में नर्स डे पर केक काटकर मनाया गया समारोह

Updated:
विज्ञापन
MADHEPURA: सदर अस्पताल मधेपुरा में नर्स डे पर केक काटकर मनाया गया समारोह

केक काट कर नर्स डे मनाते स्वास्थ्यकर्मी

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ के योगदान पर चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि मरीजों की सेवा में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है.

विज्ञापन


मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट:

मधेपुरा: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर बुधवार को सदर अस्पताल मधेपुरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर सिविल सर्जन विजय कुमार, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर सचिन कुमार, सदर अस्पताल प्रबंधक कुमार नवनीत चंद्र एवं अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मियों ने मिलकर केक काटकर नर्स डे मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ के योगदान पर चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि मरीजों की सेवा में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. नर्सें दिन-रात मेहनत कर मरीजों की देखभाल करती हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती हैं.

अस्पताल प्रबंधन की ओर से नर्सों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की गई. इस अवसर पर कुछ उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सों को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला. अंत में सभी ने मिलकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया और नर्सों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कार्यक्रम में डॉक्टर अविनाश कुमार, यश शर्मा, डॉक्टर मनोज, डा सितारा, डा अनुज कुमार, दीपक, गौतम, संदीप, मनोज, गौरव एवं अन्य अस्पताल कर्मचारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन