MADHEPURA: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर
घायल युवक की पहचान शहर के भिरखी निवासी मो नौशाद के 28 वर्षीय पुत्र मो सैयद के रूप में हुई है.
मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट:
मधेपुरा: शहर में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान शहर के भिरखी निवासी मो नौशाद के 28 वर्षीय पुत्र मो सैयद के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मो सैयद किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल से सिंहेश्वर जा रहे थे. इसी दौरान कॉलेज चौक के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया.
सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अविनाश कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. हालांकि अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










