मधेपुरा में 11 और 12 जुलाई को सिंहेश्वर व शंकरपुर में 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, पहले ही कर लें जरूरी तैयारी

Updated:
विज्ञापन
11 व 12 जुलाई को सिंहेश्वर ग्रामीण व शंकरपुर में सात घंटे बिजली रहेगी बंद

विभाग के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

Madhepura Power Cut: मधेपुरा के सिंहेश्वर और शंकरपुर में रखरखाव कार्य के कारण 11 और 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ता पहले से तैयारी कर लें।

विज्ञापन

Madhepura Power Cut: मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर ग्रामीण क्षेत्र और शंकरपुर प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. 33 केवी सिंहेश्वर फीडर में सुदृढ़ीकरण और आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 11 और 12 जुलाई को दोनों क्षेत्रों में लगातार सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले से आवश्यक तैयारी करने की अपील की है.

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधेपुरा के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को दोनों दिनों सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33 केवी सिंहेश्वर फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.

फीडर में होगा सुदृढ़ीकरण और रखरखाव कार्य

बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान फीडर में नए विद्युत पोल लगाए जाएंगे और पुराने तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा. सुरक्षित तरीके से कार्य पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि तक बिजली आपूर्ति बंद रखना आवश्यक है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Madhepura Power Cut: उपभोक्ताओं से पहले तैयारी करने की अपील

कार्यपालक अभियंता ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले पेयजल संग्रह, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें. उन्होंने यह भी कहा कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है. ऐसे में उपभोक्ता अपने विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान



विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन