Madhepura अपराधियों ने फायरिंग कर तीन को किया जख्मी, एक की मौत

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

अपराधी एक मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार था. अपराधी की गोली से चार लोगों के जख्मी होने की बात बताई जा रही है. जिसमें स्थानीय निवासी सियाराम गुप्ता, रोहित कुमार, रामप्रवेश ठाकुर और एक अन्य भी शामिल है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा.

बुधवार की देर रात जिले के ग्वालपाड़ा चौक पर जनता मेडिकल के सामने से एनएच 106 पर बासुकी साह की दुकान के सामने तक अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए एनएच 106 पर पर दक्षिण की तरफ निकल गया. अपराधी एक मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार था. अपराधी की गोली से चार लोगों के जख्मी होने की बात बताई जा रही है. जिसमें स्थानीय निवासी सियाराम गुप्ता, रोहित कुमार, रामप्रवेश ठाकुर शामिल है. सभी ग्वालपाड़ा निवासी बताये जा रह है. जख्मी को पीएचसी ग्वालपाड़ा से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. सियाराम गुप्ता की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार सियाराम गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना की जानकारी पर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने पहुंच कर जांच पड़ताल की है. उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि दो महीना पूर्व भी ग्वालपाड़ा बाजार में नशे में एक बाइक सवार युवकों द्वारा खुलेआम फायरिंग की गयी थी. घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल कायम है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन