लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंकित सौरभ ने शनिवार को

नगर परिषद क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के हेल्थ वेलनेस सेंटर में मासिक बैठक की, जिसमें चिकित्सक, कर्मी व ग्रामीण शामिल हुये. इस बैठक में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. बैठक में बीमारी के लक्षण के बारे में भी जानकारी दी गयी. बीमारी से बचने के उपाय और इलाज के बारे में जानकारी दी गयी. यहां पर सुगर, बीपी, एएनसी, टीबी रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया. वहीं लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया. खासकर सर्दी के इस मौसम में लोगों को परहेज रहने की सलाह दी गयी. तरल पदार्थ का सेवन नहीं करने की सलाह दी. बैठक में सीएचो चंद्रमणि कुमार, एएनएम रूपण कुमारी, पिंकी कुमारी, सीखा सिंह, नीरज दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन