बीएनएमयू प्रशासन के तानाशाही रवैया से दाव पर है छात्रों की जिंदगी

Updated at : 15 Feb 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
बीएनएमयू प्रशासन के तानाशाही रवैया से दाव पर है छात्रों की जिंदगी

बीएनएमयू प्रशासन के तानाशाही रवैया से दाव पर है छात्रों की जिंदगी

विज्ञापन

मधेपुरा.

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में आत्मदाह की मांग करने वाले दो शोधार्थियों के न्याय के लिए संयुक्त छात्र संगठनों ने धरना की शुरुआत शनिवार से की है. मालूम हो कि दो शोधार्थी अरमान अली व मौसम प्रिया के द्वारा राष्ट्रपति को आवेदन लिखकर आत्मदाह की स्वीकृति की मांग की गयी है. एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि बीएनएमयू प्रशासन के तानाशाही रवैया से दो छात्र नेताओं की जिंदगी दाव पर है. कुलपति एवं कुलानुशासक के कृत्य से आत्मदाह के लिए मजबूर छात्र अरमान अली एवं मौसम प्रिया के जिंदगी से विश्वविद्यालय प्रशासन से खेल रही है. छात्र संगठन के लगातार पहल के बावजूद कुलपति अकर्मण्य बने हुए हैं. बीएनएमयू छात्रों समस्या पर कोई विचार नहीं कर रहा है, जो मांगा पड़ेगा.

छात्र नेताओं का आत्मदाह करने के लिए पत्र लिखना दुखद

छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि कुलपति छात्रों के साथ अंग्रेज के जैसा व्यवहार कर रहे हैं. कुलपति यह बताये कि बीएनएमयू परिसर में आंदोलन करना किस आधार पर गलत है. विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र नेताओं के साथ अपराधी के तरह व्यवहार कर रहे हैं. छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल कुमार सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों का पर्व है, लेकिन दीक्षांत समारोह के दिन कुलाधिपति सह राज्यपाल के समक्ष दो छात्र नेताओं का आत्मदाह करने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखना दुखद है. युवा शक्ति नेता सौरभ यादव ने कहा कि बीएनएमयू में दीक्षांत समारोह का आयोजन कुलपति के द्वारा सिर्फ और सिर्फ कुलाधिपति सह राज्यपाल को खुश करने के लिए और दिखावा करने के लिए किया जा रहा है. इनको छात्र हित से कोई मतलब नहीं है. इनको छात्र हित से मतलब होता तो छात्र का सुधी लेते.

बीएनएमयू में खत्म हो चुका है दीक्षांत समारोह का महत्व

आइसा के जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि दो शोधार्थी के द्वारा राष्ट्रपति को आत्मदाह के लिए आवेदन के बाद दीक्षांत समारोह का महत्व खत्म हो चुका है. मौके पर एआइएसएफ नेता प्रभात रंजन, भीम आर्मी के बिट्टू रावण, छात्र लोजपा के जसवीर पासवान, छात्र राजद के नीतीश कुमार, महाकाल यादव, शैलेंद्र कुमार, संजीव कुमार, संजीत कुमार, गौरव कुमार, एनएसयूआई के अंकित कुमार झा, राहुल कुमार, छात्र जदयू के सनोज यादव, रमेश कुमार राम, आईशा के एजाज अख्तर, राजकिशोर कुमार, युवा शक्ति के रितु रंजन आदि उपस्थित थे.

———–

विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र नेताओं से वार्ता हुई है. छात्रों को शपथ पत्र देने के लिए कहा गया है कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे. विश्वविद्यालय हरसंभव छात्रों के हित के लिए कार्य कर रही है. छात्रों को आंदोलन से नहीं रोका गया है. अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने से रोका गया है.

प्रो विपिन कुमार राय, कुलसचिव, बीएनएमयूB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन