ePaper

लायंय क्लब ने मनाया स्थापना दिवस, तीन नये क्लब की हुई स्थापना

Updated at : 11 Sep 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
लायंय क्लब ने मनाया स्थापना दिवस, तीन नये क्लब की हुई स्थापना

लायंय क्लब ने मनाया स्थापना दिवस, तीन नये क्लब की हुई स्थापना

विज्ञापन

मधेपुरा. लायंस क्लब सिंहेश्वर ने गुरुवार को महास्थापना दिवस मनाया. साथ ही लायंस क्लब सिंहेश्वर के तत्वावधान में जिले में तीन नये क्लबों की स्थापना हुई. इनमें लायंस क्लब सिंहेश्वर फेमिना, लायंस क्लब मुरलीगंज उड़ान व लायंस क्लब गम्हरिया शामिल हैं. इन क्लबों को स्पॉन्सर करने का कार्य लायंस क्लब सिंहेश्वर ने किया. इस उपलब्धि में लायंस क्लब इंटरनेशनल जोन नंबर-40 के जोनल चेयरपर्सन डॉ आरके पप्पू, आरआर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक राजेश कुमार राजू व उपाध्यक्ष डॉ संजय कुमार का अहम योगदान रहा. यह पूरे बिहार का पहला जोन बना है, जो दो महीने के अंदर तीन नये क्लबों की स्थापना की. समारोह में डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जिलापाल प्रदीप खेतान, पूर्व जिलापाल संजय अवस्थी, उपजिलापाल अविनाश कुमार शाह, कैबिनेट कोषाध्यक्ष श्रुति अग्रवाल, जीएसटी कोऑर्डिनेटर अंशु अवस्थी, जीएलटी कोऑर्डिनेटर इंजीनियर नेहा प्रसाद आदि मौजूद थे. समारोह में मंच का संचालन डॉ आरके पप्पू व राजेश कुमार राजू ने किया. मेजबान क्लब के सदस्यों ने सभी अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत ओरिएंटेशन प्रोग्राम से हुई, जिसमें इंजीनियर नेहा प्रसाद ने नये सदस्यों को लायंस इंटरनेशनल के उद्देश्यों व नियमों की जानकारी दी. लायंस क्लबों द्वारा अब तक किये गये सामाजिक कार्यों की सराहना की. इसमें स्वास्थ्य शिविर, डायबिटीज जांच, मेगा हेल्थ कैंप, मोतियाबिंद ऑपरेशन, दृष्टिदोष पीड़ितों को सेवा, पौधरोपण, रोड सेफ्टी जागरूकता, कांवरियों व व्रतियों के लिए सेवा विशेष रूप से शामिल रहे. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान सात दिनों तक सात लाख श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवा देना क्लब का उल्लेखनीय कार्य माना गया. लायंस क्लब मुरलीगंज उड़ान ने मुफ्त आंख व दांत जांच और भोजन वितरण का कार्यक्रम चलाया, जबकि लायंस क्लब फेमिना ने सावन में लोगों के बीच केला व बुनिया का वितरण कर लोगों का दिल जीता. जिलापाल प्रदीप खेतान ने तीनों क्लबों की सराहना की और आगे भी समाजसेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया. मौके पर चार्टर्ड अध्यक्ष डॉ एसएन यादव, डॉ अशोक यादव, डॉ बीएन भारती, डॉ अंजनी कुमार, डॉ आनंद कुमार, मनीष सर्राफ, डॉ रूपेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन