संतमत की साधना, भक्ति व मानव जीवन के महत्व पर डाला प्रकाश

Updated:
विज्ञापन
संतमत की साधना, भक्ति व मानव जीवन के महत्व पर डाला प्रकाश

चौसा प्रखंड अंतर्गत घोसई पंचायत के बड़की बढ़ोना गांव में अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 115वां वार्षिक महाधिवेशन शनिवार से शुरू हो गया.

विज्ञापन

अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 115वां वार्षिक महाधिवेशन

चौसा.

चौसा प्रखंड अंतर्गत घोसई पंचायत के बड़की बढ़ोना गांव में अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 115वां वार्षिक महाधिवेशन शनिवार से शुरू हो गया. तीन दिवसीय आयोजन 14, 15 व 16 मार्च तक चलने वाले सत्संग के पहले दिन की दोनों सत्रों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. प्रधान आचार्य स्वामी चतुरानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में संतमत की साधना, भक्ति और मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला. इस दौरान कई अन्य संत-महात्माओं ने भी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.

महाधिवेशन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गयी हैं. इनमें विशाल पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रसाद वितरण, मेडिकल स्टॉल, भोजन, बिजली आपूर्ति, आवास व दमकल टीम और स्वच्छता कर्मी की सेवा जैसी सुविधाएं शामिल हैं. विधि -व्यवस्था बनाये रखने के लिए महिला व पुरुष ट्रैफिक पुलिस, सशस्त्र बल और सामान्य पुलिस बल तैनात किये गये हैं. आयोजकों के अनुसार, इस महाधिवेशन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. विभिन्न राज्यों से संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं का आगमन जारी है. इससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है. सत्संग स्थल पर एसडीपीओ उदाकिशुनगंज अविनाश कुमार, चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, एसआई राजकिशोर कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने स्वामी जी महाराज को तस्वीरें और पुस्तकें भेंट की. इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी, विधायक प्रतिनिधि अबू शाले सिद्दीकी, मुखिया पप्पू शर्मा, नवल किशोर यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन