पूर्व मंत्री की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

पूर्व मंत्री की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
आलमनगर . प्रखंड मुख्यालय स्थित विजया स्मारक प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय में पूर्व मंत्री विरेंद्र कुमार सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने विरेंद्र कुमार सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि विरेंद्र कुमार सिंह के संरक्षण में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया. उन्होंने कहा कि विरेंद्र कुमार सिंह आज की इस राजनीति से इतर थे. उन्होंने लगातार आलमनगर से पांच बार विधानसभा पहुंच कर इस राजनीति के विकृति से दूर रहे. उन्होंने इस क्षेत्र की विकास के लिए कई काम किये, जो आज मील का पत्थर साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ईमानदार एवं कर्तव्य निश्चित थे. वह धरती से जुड़े हुये नेता थे. लोजपा नेता पूर्व विधायक चंदन सिंह ने कहा कि जहां आज राजनीति में वंशवाद एवं पैसा का महत्व देखने को मिल रहा है. वही स्वर्गीय सिंह वंशवाद के इतर अपने पुत्र को विरासत देने की बजाय एक कार्यकर्ता को टिकट दिलाकर विधानसभा भेजने का काम किया. इस दौरान स्व विरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि वे समाज वाद के पक्षधर थे. वे हमेशा इस क्षेत्र के विकास के लिए सोचते थे. सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री के पुत्र प्रभात कुमार सिंह व संचालन जदयू के वरीय नेता राजेश्वर राय ने किया. मौके पर मुखिया कुंदन सिंह नवल किशोर सिंह ,मो हाजी सत्तार, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ विक्रम सिंह, जदयू अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ,सुशील यादव, मुनव्वर अली, दिलीप मंडल शिव शंकर सिंह ,चंद्रशेखर चौधरी, रामवतार चौधरी, धर्मेंद्र मंडल, प्रभु नारायण सिंह वीरेंद्र कुमार सिंह आदि ने विधानसभा उपाध्यक्ष से पूर्व मंत्री के नाम पर पुल सहित आलमनगर के मुख्य चौराहा पर उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




