मंजौरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2024 9:41 PM
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंजौरा में भारत सरकार द्वारा विधिक जागरूकता अभियान सह लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम न्याय मित्र के अधिवक्ता मनिन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंजौरा में भारत सरकार द्वारा विधिक जागरूकता अभियान सह लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम न्याय मित्र के अधिवक्ता मनिन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. पारा लीगल वॉलेंटियर्स के द्वारा कानूनी जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को बाल विवाह, पोक्सो अधिनियम, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति आदि से संबंधित जानकारी दी गयी. जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को जिला विधिक से मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी जागरूक किया. लोगों को नि:शुल्क अधिवक्ता प्रदान करने सहित अन्य कानूनी जानकारी दी. मनिन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जागरूकता अभियान में लोगों को यह भी बताया गया कि अब लोग घर बैठे निःशुल्क कानूनी सलाह भी ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को कानून से संबंधित जानकारी दिया जा रहा है. पूरे कार्यक्रम के दौरान मुखिया उषा देवी, सरपंच देवेंद्र कुमार, संजय कुमार मेहरा, चंद्र किशोर शाह, फूलों मंडल, भजन राम, संजय मेहरा, शत्रुघ्न मेहता सहित कई महिला-पुरुष मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










