ePaper

राष्ट्रीय फलक के नामचीन राजनेताओं के हाथों में रहा है मधेपुरा का नेतृत्व : डाॅ अशोक

Updated at : 09 May 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय फलक के नामचीन राजनेताओं के हाथों में रहा है मधेपुरा का नेतृत्व : डाॅ अशोक

राष्ट्रीय फलक के नामचीन राजनेताओं के हाथों में रहा है मधेपुरा का नेतृत्व : डाॅ अशोक

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला स्थापना दिवस पर विमेंस कॉलेज मधेपुरा में मधेपुरा कल, आज व कल विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जुली ज्योति व संचालन डॉ माधव कुमार ने किया. महाविद्यालय के संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि समाजवाद की धरती के नाम से चर्चित इस जिले का नेतृत्व समय-समय पर राष्ट्रीय फलक के नामचीन राजनेताओं के हाथों में रही है. राजनीति के साथ-साथ हर क्षेत्र में इस जिले का अपना गौरवशाली इतिहास व पहचान है, जो हर जिलेवासी के लिए गौरव की बात है. वर्ष 1981 में नौ मई को जिला बना मधेपुरा अपनी खास पहचान रखता रहा है. रामायण, महाभारत समेत विभिन्न राजाओं के काल में इस क्षेत्र के प्रमुख स्थान होने के प्रमाण आज भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में यत्र-तत्र बिखरे पड़े हैं. आजादी के आंदोलन में भी मधेपुरा की भूमि उर्वरा डॉ अशोक कुमार ने कहा कि आजादी के आंदोलन में भी अपनी भूमिका देने में यहां की भूमि काफी उर्वरा रही है. इसी कड़ी में इतिहास के पन्नों में रासबिहारी मंडल, शिवनंदन प्रसाद मंडल, राजेश्वर बाबू, कार्तिक सिंह, सिंहेश्वरी झा समेत अनगिनत नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज है. आजादी के बाद यहीं के केपी मंडल ने संविधान सभा के सदस्य के रूप में भाग लेकर इस धरती के मान को बढ़ाया था. मधेपुरा आज जिला के रूप में चार दशक से अधिक का सफर तय कर चुका है. इस सफर में जिले ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. साथ ही कोसी के दंश झेलने को विवश होने पर भी हर बार नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने को उठ खड़ा होने की छवि बनाई है. चाहे वह वर्ष 2008 का प्रलयकारी बाढ़ हो. मधेपुरा में भविष्य को लेकर है अपार संभावना डॉ अशोक ने कहा कि जिले में भविष्य को लेकर अपार संभावना है. इस को और आगे ले जाने की जिम्मेदारी हर जिलेवासियों का दायित्व है. उन्होंने कहा कि जिला बनने के बाद मधेपुरा विकास के पथ पर उतार-चढ़ाव को झेलते हुए लगातार विकास की नई पटकथा लिखता जा रहा है. मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी मेजर गौतम कुमार ने कहा कि जब-जब मधेपुरा के बतौर जिला के सफर की चर्चा होगी, तब-तब उस कड़ी में मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा के परिसर का भी उल्लेख किया जायेगा. जिला अपने स्थापना काल से लगातार विकास के पथ पर अग्रसर डॉ प्रभाष चंद्र सिंह व डॉ नीलू कुमारी ने कहा कि यह जिला अपने स्थापना काल से लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है. शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में अपार संभावना है, जिसे शत प्रतिशत साकार करने की जरूरत है. डॉ हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यहां की प्रतिभाएं अलग-अलग विधाओं में लगातार अलग-अलग मंचों पर साबित कर, जिले के मान में चार चांद लगा रही है. बीते गुजरे कुछ वर्षों में जिला मुख्यालय की बदली है तस्वीर :प्राचार्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विमेंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य डॉ जुली ज्योति ने कहा कि जिले में विकास की अनेकानेक संभावनाएं है. बीते गुजरे कुछ वर्षों में जिला मुख्यालय की तस्वीर बदली है. तेजी से खुले कई मॉल, बड़े अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होटल इसको आइना भी दिखाते हैं. निकट भविष्य में इसमें और बड़े बदलाव आने की भी जरूरत है. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अतीत से ही गौरवशाली इतिहास रखने वाले इस जिले का सिर्फ वर्तमान ही बुलंद नहीं है, बल्कि भविष्य की तस्वीर भी बहुत साफ है. जिसमे यह जिला राष्ट्रीय फलक का मजबूत हस्ताक्षर नजर आता है. जहां ऊंची इमारतें, कल कारखाने, सर्व संपन्न शिक्षण संस्थान, सुव्यवस्थित अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र, अच्छी सड़कें, रोजगार के अनगिनत विकल्प समेत अन्य कई कड़ियां उपलब्ध होगी. कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ माधव कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य शैक्षणिक परिवेश को और मजबूती प्रदान करना है. मौके पर डॉ लक्ष्मण कुमार, डॉ रबीना, डॉ उपासना, काजल, प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर, आरती, मिनी, अंकिता, संजीव कुमार पासवान, जय श्री, राजदीप, अनिल कुमार, कुमारी रूपम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन