ePaper

हंसी दुनिया का अनमोल खजाना

Updated at : 04 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
हंसी दुनिया का अनमोल खजाना

विश्व हास्य दिवस-2025 पर रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी का आयोजन डीआरडीए के निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी के निवास पर फर्जी हास्य कवि प्रो डा अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

विश्व हास्य दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन मधेपुरा. विश्व हास्य दिवस-2025 पर रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी का आयोजन डीआरडीए के निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी के निवास पर फर्जी हास्य कवि प्रो डा अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. अध्यक्षीय संबोधन में फर्जी हास्य कवि प्रो डा अरुण कुमार ने कहा कि वर्ल्ड लाफ्टर डे पर जानिये, हंसने के गजब फायदे और कुछ अनसुनी बातें. यहां इंसानों की तरह कई जानवर भी ठहाके लगाकर हंसते हैं. विशेष रूप से चूहे को गुदगुदी होती है. हंसी दुनिया का अनमोल खजाना है, जिसे खुलकर लुटाना है. समाजसेवी-साहित्यकार प्रो डा भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि आज दुनिया भर में यह खास दिन वर्ल्ड लाफटर डे के रूप में मनाया जा रहा है. जिसका उद्देश्य लोगों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना व वैश्विक शांति व खुशी फैलाना है. डीआरडीए के निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने कहा कि हंसना, हर इंसान के लिए जितना सरल है, उतना ही शक्तिशाली उपहार है. यह विश्व हास्य दिवस प्रत्येक वर्ष मई माह के प्रथम रविवार को मनाया जाता है. समाजसेवी शौकत अली ने कहा कि हंसी की मिठास सबसे सुंदर सौगात है. आइए, इसे हम सभी मिलजुल कर बांटे. सुकवि सियाराम यादव मयंक ने कहा कि हंसना केवल आनंद के लिए नहीं, बल्कि दिल खोलकर हंसना मानसिक, शारीरिक व सामाजिक स्वास्थ्य की कुंजी है. अंत में सबों ने अपनी-अपनी हास्य कविताएं और हास्य प्रसंगों की चर्चाएं की तथा ठहाके लगाकर हास्य दिवस को सार्थक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन