ePaper

विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में पंजीयन की अंतिम तिथि 10 तक

Updated at : 04 Nov 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में पंजीयन की अंतिम तिथि 10 तक

विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में पंजीयन की अंतिम तिथि 10 तक

विज्ञापन

मधेपुरा.

बीएनएमयू के विद्यार्थी विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे. इसके लिए माय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीयन की अंतिम तिथि 10 नवंबर तक निर्धारित है. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि विश्वविद्यालय के दो महाविद्यालयों में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें एएलवाई कॉलेज, सुपौल तथा इवनिंग कॉलेज, सहरसा के नाम शामिल है.

एक महत्वपूर्ण मंच है युवा संसद

उन्होंने बताया कि विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है. इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है. यह युवाओं के लिए राष्ट्रीय चर्चाओं में शामिल होने और विकसित भारत @2047 के विजन को आकार देने का एक महत्वपूर्ण मंच है. इसलिये कुलपति प्रो बीएस झा ने इसमें अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निदेशित दिया है. उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच होगा. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर, 2025 से 20 जनवरी, 2026 तक होना है. इसके बाद राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता की घोषणा की जायेगी.

आपातकाल के 50 वर्ष पर देना है भाषण

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष के कोई भी युवा भाग लें सकते हैं. प्रतिभागी आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर हिन्दी अथवा अंग्रेजी में अपना भाषण दे सकते हैं. भाषण देने के लिए के लिए तीन मिनट का समय मिलेगा. इसमें कुल एक सौ अंक के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा. मानदंड के अनुसार सामग्री प्रासंगिकता (20), स्पष्टता व संरचना (15), मौखिक संचार व शारीरिक भाषा (25), नवाचार व रचनात्मकता (20), भाषा व प्रवाह (10) और समय-पालन (10) अंक निर्धारित है.

टॉप 10 युवाओं को मिलेगा विस में बोलने का मौका

उन्होंने बताया कि जिले से टॉप 10 युवाओं को राज्य की विधानसभा में बोलने का मौका मिलेगा. राज्य से टॉप तीन युवाओं को भारत की संसद में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. यह युवाओं के लिए एक यादगार अवसर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन