भूमिहीन परिवारों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Updated at : 18 Feb 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
भूमिहीन परिवारों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

भूमिहीन परिवारों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

आलमनगर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को भूमिहीन परिवारों ने पूर्व मुखिया व भाजपा नेता सुबोध ऋषिदेव के नेतृत्व में अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी का घेराव कर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. वही पूर्व मुखिया सुबोध ऋषिदेव ने बताया कि सरकार के द्वारा बिहार के भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन देने की निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि यदि बिहार सरकार के पास जमीन उपलब्ध नहीं होने पर रैयती जमीन खरीद कर प्रत्येक भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन देने की प्रावधान किया गया है, जिसके लिए हम भूमिहीन परिवारों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में भूमिहीन दलित परिवारों ने धरना-प्रदर्शन किया था. अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन ने आश्वासन दिया था कि सभी भूमिहीन परिवारों का सर्वे कराकर जमीन उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी के द्वारा सभी भूमिहीन परिवारों का सर्वे कराया गया. वहीं सर्वे करने के उपरांत लिस्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, जबकि पूर्व मुखिया सुबोध ऋषिदेव ने कहा कि भूमिहीन परिवार को जमीन उपलब्ध कराने को लेकर अंचलाधिकारी से बात की, लेकिन अंचलाधिकारी ने कोई अमल नहीं किया गया. जिसके लिए मंगलवार को हम सभी भूमिहीन परिवारों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचलाधिकारी का घेराव करने का निर्णय लिया है. पूर्व मुखिया ने बताया कि अगर फरवरी के अंत तक भूमिहीन परिवारों को जमीन मुहैया नहीं कराया गया, तो अपने अधिकारों के लिए हम सभी भूमिहीन परिवार आमरण अनशन करेंगे. वही अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि अभियान टू के तहत 47 महादलित परिवारों को जमीन मुहैया करा दी गयी है, बाकी परिवारों को जल्द ही करा दी जायेगी. छुटे हुए परिवारों को मुख्यमंत्री गृह स्थल योजनाओं के द्वारा सर्वेक्षित कर विभागीय पोर्टल खुलने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. मौके पर उपस्थित कैलाश ऋषिदेव, वकील ऋषि देव, विशो ऋषिदेव, युगल ऋषि देव, पांचलाल ऋषिदेव, सीता देवी, फूलकुमारी देवी, चंदन देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन