अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Kumarkhand Road Accident: मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे-91 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

कुमारखंड (मधेपुरा) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट

Kumarkhand Road Accident: थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव स्थित स्टेट हाईवे-91 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है.

सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, सिहपुर गढ़िया पंचायत के गढ़िया वार्ड-2 निवासी उपेंद्र यादव गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपने निजी कार्य से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गढ़िया गांव के समीप टिकुलिया की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

सीएचसी से मेडिकल कॉलेज, फिर हायर सेंटर किया गया रेफर

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज में भी हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

समाजसेवी पिंटू यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे हायर सेंटर में इलाज के दौरान उपेंद्र यादव की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन
पवन कुमार

लेखक के बारे में

By पवन कुमार

पवन कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुमारखंड (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन