कोसी बराज की क्षमता का होगा आकलन, एसएलडीसी करेगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण

Updated:
विज्ञापन
कोसी बराज की क्षमता का होगा आकलन, एसएलडीसी करेगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण

The capacity of the Kosi Barrage will be assessed.

विज्ञापन

मधेपुरा. कोसी बराज की क्षमता का वैज्ञानिक आकलन कराया जायेगा. बिहार विधान परिषद सदस्य व लोक लेखा समिति के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि लोक लेखा समिति की बैठक में वर्ष 2008 से जुड़े विभागीय प्रतिवेदन की समीक्षा के दौरान कोसी बराज के संबंध में चर्चा हुई. डॉ सिंह ने कहा कि विभागीय प्रतिवेदन में नियंत्रक व महालेखा परीक्षक की टिप्पणियों के आलोक में समिति ने जांच करायी. जांच के बाद कोसी बराज की क्षमता के वैज्ञानिक मूल्यांकन की जिम्मेदारी विभाग को दी गयी है. उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने समिति को सूचित किया है कि एसएलडीसी द्वारा वैज्ञानिक तरीके से कोसी बराज की क्षमता का आकलन किया जायेगा. यह अध्ययन बराज की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह क्षमता और संरचनात्मक दक्षता का मूल्यांकन करेगा. डॉ सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 की बाढ़ के दौरान कोसी नदी में भारी जल प्रवाह दर्ज किया गया था और बराज के ऊपर तक पानी पहुंच गया था. ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए बराज की वास्तविक क्षमता का वैज्ञानिक अध्ययन आवश्यक हो गया है, ताकि भविष्य में बाढ़ प्रबंधन और सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाया जा सके. उन्होंने विश्वास जताया कि क्षमता आकलन की रिपोर्ट मिलने के बाद कोसी क्षेत्र में जल संसाधन प्रबंधन को मजबूत करने तथा संभावित जोखिमों को कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाये जा सकेंगे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन