संघर्षों से भरा हुआ है कर्पूरी ठाकुर का जीवन: प्राचार्य

Updated at : 17 Feb 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
संघर्षों से भरा हुआ है कर्पूरी ठाकुर का जीवन: प्राचार्य

संघर्षों से भरा हुआ है कर्पूरी ठाकुर का जीवन: प्राचार्य

विज्ञापन

मधेपुरा . ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में सोमवार को भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने की. उन्होंने कहा कि भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्षों से भरा हुआ है. उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के दरभंगा (समस्तीपुर) जिले के पितौंझिया (अब कर्पूरी ग्राम) में हुआ. उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और 1943 में गिरफ्तार कर लिये गये. उन्होंने 1945 में जेल से रिहा होने के बाद भी ब्रिटिश राज के विरुद्ध व भूमिहीन किसानों के हित में अहिंसक संघर्ष जारी रखा. मुख्य अतिथि अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने बताया कि भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर 1948 में आचार्य नरेंद्र देव व जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में गठित सोशलिस्ट पार्टी के प्रांतीय मंत्री चुने गये. वह वर्ष 1952, वर्ष 1957 व वर्ष 1962 के चुनाव में विजयी रहे. वह वर्ष 1967 में बिहार के उप-मुख्यमंत्री बने व शिक्षा व वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला. वह दो बार यानी वर्ष 1970 व वर्ष 1977 बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उनका 17 फरवरी 1988 को निधन हो गया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर एक महान स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राजनेता व समाज सुधारक थे. उन्होंने वंचित वर्गों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने में महती भूमिका निभाई. उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने मैट्रिक परीक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त किया व 10वीं कक्षा तक की शिक्षा को निःशुल्क भी किया. उन्होंने पिछड़ी जातियों, अत्यंत पिछड़ी जातियों, महिलाओं व उच्च जातियों के गरीबों के लिए शैक्षिक संस्थानों व सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी लागू किया था. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की. मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार सुमन, डॉ संजय कुमार, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, प्रधान सहायक नारायण ठाकुर, पीटीआई नंदन कुमार भारती, प्रणव कुमार प्रियदर्शी, महेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, मणिकान्त कामती, मोती यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन