सात दिवसीय श्री 108 शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

सात दिवसीय श्री 108 शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा
आलमनगर..प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत के लुटना टोला में सात दिवसीय श्री 108 शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ के कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में मुख्य अतिथि राजद नेता ई नवीन निषाद शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में शांति व भाईचारा का संचार होता है. सात दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक श्री हरि ओम जी महाराज द्वारा कथा वाचन का कार्य किया जायेगा. शोभायात्रा में नीतीश निराला, रुदल पटेल, छबील पटेल, गौरव पटेल, अवधेश पटेल, सुमन कुमार, पिंकेश पटेल, त्रिवेणी पटेल, बिलाश पटेल, कैलाश पटेल, उगो पटेल, मोहन पटेल, चंदेश्वरी पटेल, निरंजन पटेल, फुलेश्वर पटेल, बिलक्षण पटेल आदि शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










