बेटी की शादी के लिए रखे 13 लाख के जेवरात व सामान चुराया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रखे 13 लाख के जेवरात व सामान चुराया
विज्ञापन
मुरलीगंज .
मुरलीगंज में भाजपा नेता मुकेश सिंह के मामा के घर चोरी शुक्रवार की रात्रि चोरी कर ली. भाजपा नेता मुकेश ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रखे 13 लाख के जेवरात व अन्य सामान चोरों ने चुरा लिया.ज्ञात हो कि नगर पंचायत के वार्ड 10 स्थित दिवंगत प्रो चतुरानंद सिंह के घर में चोरों ने चोरी कर ली.
भाजपा नेता ने बताया कि मामा के निधन के बाद मामी अकेली रहती थी. हमलोगों का भी कीमती सामान वहीं था. बेटी की शादी के लिए करीब 13 लाख के जेवरात रखा था. मामी इलाज के लिए पूर्णिया गयी थी. इसी बीच चोरों ने चोरी कर ली. .इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गृह स्वामी बिना किसी सूचना के घर से बाहर थे. लंबे समय के लिए बाहर जाने से पूर्व थाना में घर खाली होने की सूचना दे देनी चाहिये. बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










