साफ-सफाई के लिए जीविका दीदियों का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
साफ-सफाई के लिए जीविका दीदियों का हुआ चयन

साफ-सफाई के लिए जीविका दीदियों का हुआ चयन

विज्ञापन

पुरैनी. नारी शक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में साफ-सफाई के लिए बीडीओ को पत्र के माध्यम से चार सफाई कर्मियों जो जीविका की विभिन्न समूह से जुड़ी है का चयन किया. प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका संजीत कुमार ने बताया कि शोभा देवी, सोनी देवी, रंजू व रेणु देवी को चुना गया है. इनके द्वारा प्रखंड सह अंचल की बाहरी व आंतरिक परिसर की सफाई की जायेगी. इसका अनुश्रवण भी समय-समय पर जीविका व संकुल संघ द्वारा की जायेगी. सफाई कर्मियों पर आने वाले व्यय का ब्योरा बीडीओ को सौंपा गया है.मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक नितेश कुमार गौतम, प्रवीण कुमार मिश्रा, रेखा कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन