मीरगंज लूटकांड : पीड़ित व्यापारी परिवार से मिले जदयू विधायक निरंजन मेहता, सुरक्षा का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
मीरगंज लूटकांड : पीड़ित व्यापारी परिवार से मिले जदयू विधायक निरंजन मेहता, सुरक्षा का दिया भरोसा

थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज वार्ड 11 में हुए लूटकांड के पीड़ित होलसेल व्यापारी परिवार से बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक निरंजन मेहता ने मुलाकात की.

विज्ञापन

मुरलीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज वार्ड 11 में हुए लूटकांड के पीड़ित होलसेल व्यापारी परिवार से बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक निरंजन मेहता ने मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद व सुरक्षा का भरोसा दिलाया. विधायक ने कहा कि व्यापारी और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर सीधे उन्हें सूचना दें. इस दौरान जदयू नेता विकास झा व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष राजीव यादव ने मुरलीगंज थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूर्व में हुई लूट की घटना में प्राथमिकी दर्ज न होने की शिकायत रखी. इस पर विधायक ने थाना प्रभारी अजीत कुमार को विधि-व्यवस्था में सुधार लाने और व्यापारियों में व्याप्त असंतोष दूर करने के निर्देश दिये. मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि पुलिस के प्रति लोगों में नाराजगी है, जिसे गंभीरता से लिया गया है. सुधार नहीं होने की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दिनेश मिश्रा, जदयू नेता सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन