विदेशी शराब के साथ जदयू नेता गिरफ्तार, कार जब्त

Updated:
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ जदयू नेता गिरफ्तार, कार जब्त

विदेशी शराब के साथ जदयू नेता गिरफ्तार, कार जब्त

विज्ञापन

पुलिस ने

एक बोतल विदेशी शराब के साथ जदयू के श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार

पुरैनी.

पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक बोतल विदेशी शराब के साथ एक कार केडब्लुआइडी निबंधन संख्या बीआर-11 एयू-7334 जब्त किया. साथ ही कार सवार जदयू नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बीते रात्रि गश्ती के दौरान पुअनि श्रवण कुमार गणेशपुर चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. इस दौरान देर रात एक कार को रूकने का इशारा किया. कार को रोककर सवान भागने लगा, जिससे पुलिस ने पकड़ लिया. नाम धर्मेंद्र कुमार उम्र करीब 30 वर्ष पिता परमानन्द शर्मा सा- कैलावाड़ी थाना-चौसा जिला मधेपुरा बताया. कार की तलाशी लेने पर सीट के नीचे एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. धर्मेंद्र ने बताया कि वह जदयू के श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष है. इस बाबत जदयू के श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही धर्मेंद्र कुमार को पद से मुक्त कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन