महेशुआ पंचायत में हुई जन सुराज विचार मंच की बैठक

Updated at : 19 Feb 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
महेशुआ पंचायत में हुई जन सुराज विचार मंच की बैठक

महेशुआ पंचायत में हुई जन सुराज विचार मंच की बैठक

विज्ञापन

जीतापुर . सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशुआ पंचायत में जन सुराज विचार मंच की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मधेपुरा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश सिन्हा ने की. बैठक में बिहार राज्य की गिरती शिक्षा व्यवस्था व बेरोजगारी की बढ़ती समस्या पर चर्चा की गयी. मौके पर हॉली क्रॉस स्कूल के संस्थापक गजेंद्र यादव ने कहा हम सभी यह संघर्ष इसलिए कर रहे हैं क्योंकि पूरे बिहार को अगर आप देखेंगे, तो हर जगह संघर्ष की ही कहानी मिलती है. यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने इस राज्य को, जिले को एवं गांव-गांव में बसने वाले आमलोगों को बेहतर बनाएं स्वावलंबी बनाएं और उनकी समस्याओं को सुलझाएं. क्योंकि हर बार मुखिया बदल दिया गया, सांसद बदला गया लेकिन बिहार की कहानी नहीं बदली. हम इसे ही बदलने निकले हैं. वहीं रंजीत कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में जिस प्रकार शिक्षा में गिरावट देखने को मिल रही है. यदि यही हाल रहा तो बिहार निकट भविष्य में शिक्षा के मामले में अंतिम पायदान पर पहुंच जायेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मौजूदा दौर में इंजन का काम कर रही है. जहां बीजेपी को न तो शिक्षा से कोई लेना-देना है न ही बिहार के विकास से, उसे सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाकर सियासी रोटी सेंकने से मतलब है. आगे उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि बिगड़ती हुई शिक्षा व्यवस्था के कारण बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की समस्या भी हर जगह देखने को मिल रही है. बिहार में कल कारखाने नहीं खुलने के कारण यहां से हजारों मजदूरों का पलायन दूसरे राज्यों में रोज हो रहा है. मौके पर विचार मंच के मधेपुरा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश सिन्हा ने कहा कि अगर आप जन सुराज से जुड़ते है और आपके आशीर्वाद से जन सुराज की सरकार बनती है, तो बिहार में ही युवाओं के लिए रोजी रोजगार की होगी गारंटी, बुजुर्गों के लिए 2000 का पेंशन, महिलाओं के लिए सस्ता ऋण ,बच्चों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा, किसानों को खेती से बेहतर कमाई की सोच रखने वाले हमारे प्रशांत किशोर के अगुवाई में बिहार का बदलाव होगा.मौके पर मो इमरान, मो शाहबाज, मो रजी अहमद, मो इमरोज, मो राहुल, मो इस्राफील, मो बबलू, मो माजिद मकसुद आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन