ePaper

हल्की बारिश में ही वार्ड नंबर 13 में चलना हुआ मुश्किल

Updated at : 27 Jun 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
हल्की बारिश में ही वार्ड नंबर 13 में चलना हुआ मुश्किल

हल्की बारिश में ही वार्ड नंबर 13 में चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा नगर परिषद, जो शहर के लाखों लोगों को सुविधायें प्रदान करने के दावे करता है, उसकी वास्तविकता वार्ड नंबर 13 में देखने को मिल रही है. यहां, शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक निजी स्कूल और चिकित्सक डॉ परवेज के क्लिनिक के सामने, नालों और बारिश व घरों का गंदा पानी जमा हो गया है. इससे छात्र-छात्राओं, मरीजों, उनके परिजनों व आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चिंताजनक बात यह है कि यह जलजमाव स्थल नगर परिषद कार्यालय से केवल पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. स्थानीय वार्ड पार्षद भी शायद इस समस्या से अनभिज्ञ बने हुए हैं. इस लापरवाही का खामियाजा छात्रों व आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है, जबकि मधेपुरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी और संबंधित वार्ड पार्षद इस समस्या के प्रति उदासीन बने हुये हैं स्थानीय लोगों ने की शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों व वार्ड पार्षद से इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगायी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. लोगों का कहना है कि वे इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं और उन्हें अब निराशा होने लगी है. उन्होंने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं. मामले में, वार्ड पार्षद की निष्क्रियता ने लोगों को निराश किया है. समाधान की है आवश्यकता इस समस्या का तत्काल समाधान आवश्यक है. नगर परिषद को इस जलजमाव को साफ करने और नालों की सफाई करने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिये. इसके अतिरिक्त, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें और इसका स्थायी समाधान करें. ब्लीचिंग का भी छिड़काव होना जरूरी मच्छरों का पनपने से काफी मुश्किल होता है हर घर में लोग बीमार हो रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन