ePaper

पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated at : 02 Jul 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया विरोध

प्रखंड कार्यालय परिसर में सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की दृष्टि से घटिया कार्य किया गया है,

विज्ञापन

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में एफसीआई गोदाम तक पहुंचने के लिए पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है. इस परियोजना की कुल लागत लगभग 20 लाख 36 हजार 27 रुपये है, इसमें सरकार का पैसा खर्च हो रहा है. हालांकि अभी तक संवेदक द्वारा योजना स्थल पर बोर्ड नहीं लगाना उचित नहीं समझा गया है. मिक्स बालू, तीन नंबर ईंट से निर्माण किया जा रहा है. इससे योजना की जानकारी एवं पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड कार्यालय परिसर में सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की दृष्टि से घटिया कार्य किया गया है, और इसकी ओर संबंधित पदाधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित नहीं हो पाया है. इससे यह प्रतीत होता है कि सरकार के धन का सही ढंग से उपयोग नहीं हो रहा है एवं पैसा का बंदरबांट हो रहा है, जो विकास के लिए एक बड़ा खतरा है. ग्रामीणों ने कई बार इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. संवेदक वरुन कुमार का कहना है कि काम पटना से आया है और इसमें प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों का हस्तक्षेप नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वे अपना काम जारी रखेंगे और किसी भी तरह की रुकावट को नहीं मानेंगे. यह स्थिति सरकार की योजनाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाती है एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता की कमी को उजागर करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन