सड़क पर मिट्टी भरने में बरती जा रही है अनियमितता

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर मिट्टी भरने में बरती जा रही है अनियमितता

सड़क पर मिट्टी भरने में बरती जा रही है अनियमितता

विज्ञापन

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत के खुसरूपट्टी वार्ड नंबर दो में मनरेगा के तहत सड़क पर मिट्टी भरा जा रहा है. ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि मजदूरों की जगह ट्रैक्टर-ट्रेलर का उपयोग किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अनियमितता को छिपाने के लिए फर्जी तरीके अपनाये जा रहे हैं. अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा परिजनों को कुदाल के साथ फोटो खिंचवाकर मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है. इधर, मनरेगा के जेई बृजेश कुमार ने कहा कि अनियमितता बरती जा रही है, तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीण अमलेश यादव, हंसराज यादव, राकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, दिलखुश कुमार, बसंत झा आदि ने कहा कि खुशरूपट्टी के वार्ड सदस्य पति राज कुमार उर्फ राजा ठाकुर की देखरेख में भाड़े के ट्रैक्टर से सड़क पर मिट्टी गिरवायी जाती है. . ग्रामीणों ने इसकी उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन