ePaper

अंतर महाविद्यालय साहित्यिक प्रतियोगिता आज

Updated at : 12 Aug 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय साहित्यिक प्रतियोगिता आज

अंतर महाविद्यालय साहित्यिक प्रतियोगिता आज

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बुधवार को अंतर महाविद्यालय साहित्यिक (लिटरेरी) प्रतियोगिता का आयोजन होगा. मानविकी संकाय के डीन प्रो राजीव कुमार मल्लिक की अध्यक्षता में कार्यक्रम पुस्तकालय सभागार में होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो बीएस झा करेंगे. कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद् के निदेशक डॉ मो अबुल फजल व उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआइयू) के नियमानुसार संचालित होगी. बैठक में सभी महाविद्यालयों को भागीदारी के लिए पत्र भेजा गया है. ताकि प्रतियोगिता में अधिकतम भागीदारी हो. प्रतियोगिता तीन विधाओं में आयोजित होगी. भाषण, वाद-विवाद व क्विज. भाषण प्रतियोगिता में प्रत्येक कॉलेज से एक प्रतिभागी, वाद-विवाद में दो (एक पक्ष, एक विपक्ष) और क्विज में तीन प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता का विषय भाषण का विषय:- भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य. वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए विषय – सोशल मीडिया के प्रभाव से युवा पीढ़ी अधिक रचनात्मक हो रही है. बैठक में साहित्यिक प्रतियोगिता के सुचारु रूप से संचालन के लिए कमेटी बनायी गयी. समिति में डॉ मोनिका, डॉ प्रफुल्ल कुमार, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ रोशन कुमार यादव, डॉ सोनिया सोनकर, डॉ चांदनी चावला, डॉ विनय कुमार विश्वकर्मा, डॉ लता अत्रे, डॉ कुमार रिषभ को सदस्यों को नामित किया गया. इसमें डॉ प्रफुल्ल कुमार और डॉ विनय कुमार विश्वकर्मा आयोजन सचिव की भूमिका निभा रहे हैं. साहित्यिक प्रतियोगिता में निर्णायक की जिम्मेदारी अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ बिबेका, हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार गुप्ता और उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ मो एहसान को दी गयी है, जबकि विश्वविद्यालय चयन समिति सदस्य के रूप में डॉ मयंक भार्गव और डॉ कुमार सौरभ को चुना गया है. प्रतियोगिता की तैयारी में आइक्यूएसी निदेशक प्रो नरेश कुमार, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो उमाशंकर चौधरी, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ राणा सुनील सिंह, डॉ सदय कुमार आदि सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन