बूथ कमेटी का गठन कर जिला को सौंपने का निर्देश

बूथ कमेटी का गठन कर जिला को सौंपने का निर्देश
चौसा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर युवा जदयू ने तैयारी शुरू कर दी है. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के निर्देश पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मेहता व प्रदेश सचिव सुनील सिंह निषाद, प्रखंड अध्यक्ष नित्यम कुमार गांधी ने चौसा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक की, जिसमें एक सप्ताह के अंदर चौसा प्रखंड के सभी पंचायतों में बूथ कमेटी का गठनकर जिला को सौंपने का निर्देश दिया. मौके पर युवा के प्रखंड अध्यक्ष नित्यम कुमार गांधी, परमानंद मंडल, सतीश कुमार, अमित कुमार, विकास ज्योतिष, डॉ संजय मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




