ePaper

कमियां निकालने के बदले सिंहेश्वर के विकास में करें सहयोग : डीएम

Updated at : 21 Jul 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
कमियां निकालने के बदले सिंहेश्वर के विकास में करें सहयोग : डीएम

कमियां निकालने के बदले सिंहेश्वर के विकास में करें सहयोग

विज्ञापन

कमियां निकालने के बदले सिंहेश्वर के विकास में करें सहयोग : डीएम

— राजकीय श्रावणी मेला का भव्य हुआ आगाज —

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

बिहार का प्रसिद्ध शिव मंदिर मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर स्थान में राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन रविवार को डीएम विजय प्रकाश मीणा, एसपी संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. भव्य पंडाल में बने मंच पर डीएम, एसपी, जिला परिषद अध्यक्षा मंजु देवी, नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी, प्रमुख इस्तियाक आलम और प्रबंधक संतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मिथिलांचल परंपरा के अनुसार न्यास सदस्य संजीव ठाकुर ने डीएम विजय प्रकाश मीणा, सदस्य विजय कुमार सिंह ने एसपी संदीप सिंह, सदस्या अस्मिता सिंह ने जिला परिषद अध्यक्ष मंजु देवी और नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी को पाग माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया. मौके पर डीएम मीणा ने कहा कि सिंहेश्वर के पूरे क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की दिशा में हर ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुराने धर्मशाला को तोड़कर नए धर्मशाला का निर्माण करवाया जायेगा.

सिंहेश्वर महोत्सव तक यहां विकास की गंगा

सिंहेश्वर महोत्सव तक यहां विकास की गंगा देखने को मिलेगी. इस विकास में आप लोगों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि कमियां निकालना आसान है, लेकिन कमियां निकालने के बजाय साथ में आकर सिंहेश्वर के विकास में सहयोग करें. उन्होंने कहा इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था किया गया है. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मंदिर परिसर में बेरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है. बाबा के जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, पानी, स्नान घर की सुविधा अन्य सालों से अधिक की गई है. उन्होंने कहा कि बाबा सिंहेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेकर सुलतानगंज, भागलपुर, नेपाल आदि जगहों से श्रद्धालु आयेंगे. इसके लिए रास्ते में नौ दस जगह को चिह्नित कर पंडाल की व्यवस्था की गयी है. जहां शौचालय, पानी, लाइट आदि की व्यवस्था रहेगी. जहां श्रद्धालु रुक कर विश्राम कर सकेंगे. वहीं एसपी संदीप सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला को देखते सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. किसी तरह की परेशानी के लिए मंदिर परिसर में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है.

श्रावणी मेला को लेकर ट्रैफिक में किया गया बदलाव : एसडीओ

एसडीओ सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सचिव संतोष कुमार ने कहा श्रृंगी ऋषि का पावन स्थल है. यहां श्रावणी मेला में भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं. उसके सुविधा के लिए रविवार और सोमवार यातायात के लिए कई बदलाव किया गया है. दुर्गा चौक सिंहेश्वर, गम्हरिया, पिपरा एवं सुपौल की ओर जाने वाली कोई भी बड़ा वाहन या व्यावसायिक वाहन कॉलेज चौक के पास से ही पश्चिमी बाईपास की ओर मोड़ दी जायेगी. वह वाहन बैजनाथपुर के रास्ते भागवत चौक, गम्हरिया होते हुए दुर्गा चौक सिंहेश्वर, गम्हरिया, पिपरा एवं सुपौल की ओर जायेगी. मधेपुरा से सिंहेश्वर, गम्हरिया अथवा पिपरा की तरफ जाने के लिए अन्य मार्ग खेदन चौक से घैलाढ़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे. ऐसी स्थिति में कॉलेज चौक तथा खेदन चौक के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सुपौल, गम्हरिया की ओर से मधेपुरा आने वाली सभी व्यावसायिक वाहन को भागवत चौक से ही घैलाढ़ की तरफ मोड़ दिया जायेगा. वे घैलाढ़, पथराहा, मठाही चौक होते हुए मधेपुरा की ओर आयेंगे. पिपरा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों, व्यावसायिक वाहनों को बहरारी बैरियर के पास रोक दिया जायेगा. वह सुपौल के रास्ते सहरसा की तरफ जा सकते हैं. छोटी-बड़ी निजी वाहन दुर्गा चौक से गम्हरिया की ओर मुड़कर भागवत चौक, घैलाढ़ होते हुए मधेपुरा आ सकते हैं. जिस वाहन पर श्रद्धालु आएंगे, उन वाहनों को दुर्गा चौक से पहले ही रोक दी जायेगी. जहां से श्रद्धालु पैदल मंदिर तक आयेंगे. अंत में न्याय प्रबंधक सह डीआरडीए निदेशक संतोष कुमार मौजूद आगंतुक को धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ. मंच संचालन बीपीआरओ साक्षी कुमारी ने किया. इससे पहले ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंहेश्वर की छात्राओं ने स्वागत गा कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया. जबकि इस दौरान पुजारी सह न्यास सदस्य संजीव ठाकुर उर्फ मुन्ना व पूर्व सदस्य कन्हैया ठाकुर ने मंत्रोचारण किया गया. मौके पर एडीएम अरुण कुमार, अपर समाहर्ता शिशिर कुमार, प्रशिक्षु एसपी, एएसपी प्रवेंद्र भारती, यातायात डीएसपी चेतनानंद झा, उप समाहर्ता नजारत पंकज घोष, डीपीआरओ निकिता, सीएचसी प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार, बीड़ीओ आशुतोष कुमार, सीओ नवीन कुमार, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम, एसआई राम दयाल सिंह, उप प्रमुख मुकेश यादव, न्यास सदस्य सियाराम यादव, कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ, बबलू ऋषिदेव, अमरनाथ ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, शशी प्रभा, जदयू नेता दीपक यादव, वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, कैली देवी, कुंदन भगत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन