महिला संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

पुरैनी . पुरैनी मुख्यालय पंचायत के बीआरसी खेल मैदान में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीत कुमार ने की. मौके पर उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बालिका पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, महिला उद्यमी योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मेधावृति योजना , किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, पुलिस व विभिन्न सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत, खेल विश्वविद्यालय, अभियंत्रण व चिकित्सा महाविद्यालयों में नामांकन के लिए 33 प्रतिशत, प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति व पंचायती राज व नगर निकायों के चुनाव में सभी कोटि की महिलाओं को 50 प्रतिशत के आरक्षण का लाभ सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन