वेबिनार में किसानों को योजनाओं को दी गयी जानकारी
Published by : Kumar Ashish Updated At : 07 Mar 2026 6:49 PM
वेबिनार में किसानों को योजनाओं को दी गयी जानकारी
मधेपुरा. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कृषि व ग्रामीण परिवर्तन”” विषय पर बजट के बाद का वेबिनार – 2026 विषय पर वेबिनार का आयोजन जिले के सभी 13 प्रखंड कृषि कार्यालय में किया गया, जिसमें प्रत्येक प्रखंड 50 से 60 किसान, प्रसार कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाग लिया. जिला कृषि पदाधिकारी-सह- आत्मा के परियोजना निदेशक ने बताया कि वेबिनार के लाइव प्रसारण के माध्यम से किसानों को जानकारी दी. इसमें बजट घोषणाओं की रूपरेखा व कार्यान्वयन रोडमैप, मत्स्य पालन के लिए जलाशयों व अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास तथा मत्स्य मूल्य शृंखला को मजबूत करना, पशुपालन उद्यमिता व मूल्य शृंखलाएं तथा निजी पशु चिकित्सालय व पैरा-वेट अवसंरचना के लिए ऋण-लिंक्ड पूंजी सब्सिडी सहायता योजना, ग्रामीण महिला नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए शी-मार्ट्स, भारत विस्तार : कृषि के लिए एआई-संचालित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नारियल प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय काजू व कोको विकास कार्यक्रमः 2030 तक आत्मनिर्भरता और वैश्विक ब्रांड नेतृत्व की दिशा में, भारत में बादाम, अखरोट और पाइन नट (चिलोजा) के लिए भविष्य की रणनीतियों, कृषि वानिकी के माध्यम से चंदन और आ. रयुड का संवर्धन शामिल है. कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड स्तरीय लेखापाल, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक व किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन आत्मा कार्यालय, मधेपुरा के देखरेख में किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को “बिहार कृषि ” मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में जागरूक करते हुये “बिहार कृषि ” मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन भी कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










